शाजापुर। शनिश्चरी अमावस्या पर उज्जैन की पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान का अपना महत्व है। यही वजह है कि हर बार जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में श्रद्धालू रवाना होते हैं। शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर उज्जैन जाने वालों की भीड़ रही, लेकिन यात्रा से पहले ही इन यात्रियों को यातना सहना पड़ी। एक तरफ तेज गर्मी तो दूसरी तरफ करीब डेढ़ घंटे देरी से आई ट्रेन ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी।
दरअसल सोमवती अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या पर हर बार लोग उज्जैन जाते हैं, जिनके लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से जाने वाली गुना ट्रेन काफी सुगम साधन है। शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर धर्म का लाभ लेने के लिए यहां से लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन उनका इंतजार लंबा हो गया। एक तरफ तो तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं करीब 11.30 बजे आने वाली ट्रेन भी डेढ़ घंटे देरी से दोपहर करीब 1 बजे आई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिन्हेंं संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। क्योंकि ट्रेन आते ही लोग उसमें जगह पाने के लिए दौड़ लगाने लगे। ऐसे में कोई हादसा न हो जिसके चलते पुलिस जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा।
