खबर पक्की : 1 मई रतलाम, जिले के एकमात्र कृषि विज्ञान केंद्र जो कि कालूखेड़ा में स्थित है कि महिला वैज्ञानिक कामिनी कुमारी ने केंद्र के प्रबंधन पर उनके शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के चेयरमैन पद पर जावरा से विधायक पद के कांग्रेस प्रत्याशी रहे के के सिंह कालूखेड़ा है विधानसभा चुनाव के दौरान भी कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के अनियमितता के संबंध में खबरें आती रही है। बताया जाता है कि वहां हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी की गई है। अब इस केंद्र की वरिष्ठ मृदा विज्ञान वैज्ञानिक कामिनी कुमारी ने शोषण और प्रताड़ना के कारण अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया है यह इस्तीफा 26 अप्रैल को दोपहर में दिया गया है लेकिन उक्त इस्तीफे पर अभी तक प्रबंधन ने क्या कार्रवाई की है पता नहीं चल पाया है। केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा इस तरह इस्तीफा दिया जाना प्रबंधन पर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है क्योंकि इसी वरिष्ठ वैज्ञानिक को अपने अच्छे कार्य के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
