• Thu. Aug 13th, 2026

प्रेक्षकगणों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

May 2, 2019

रतलाम। रतलाम आए प्रेक्षकगणों सामान्य प्रेक्षकगण डॉ. अहमद इकबाल, आर.जारजोसंगा, आई.एल. पटेल द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय आर्ट्स एवं साइंस कॉलेज में इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार फुल पगारे तथा जिले के सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रेक्षको आर.जारजोसंगा, डॉक्टर अहमद इकबाल तथा आई.एल पटेल द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रेक्षकगणों को निर्वाचन की मतगणना तैयारियों संबंधी जानकारी दी गई।

You missed

error: Content is protected !!