• Thu. Aug 13th, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 20 घायल

BySurendra Jain

Apr 30, 2019

रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदियापाड़ा घाट पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को रावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए 8 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्राम कदवाली थाना पाटन निवासी धूलिया पिता फूला चारेल का बीमारी से निधन हो गया था। उनके परिजन और रिश्तेदार कुंडियापाड़ा के समीप स्थित माही नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए मंगलवार को ग्राम पाटन से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कुंडियापाड़ा जा रहे थे।

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुंडियापाड़ा के पास स्थित घाट पर चालक ने ट्रैक्टर न्यूट्रल कर दिया। तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सजनबाई पति नानजी चारेल (60) निवासी ग्राम कदवाली की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। मृतका सजनबाई धूलिया की भाभी थी।

You missed

error: Content is protected !!