• Thu. Aug 13th, 2026

ट्रैक्टर-बाइक के बीच जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

BySurendra Jain

Apr 27, 2019

रतलाम। धराड़-भाटी बड़ोदिया रोड पर मूंदड़ी तिराहा के पास शुक्रवार रात 12 बजे ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर सवार छोटू पिता कैलाश गामड़ (21), सचिन उर्फ गोलू पिता रमेश गामड़ (17) दोनों निवासी जयसिंहपुरा ग्राम मुलथान जिला धार और पंकज पिता रतन खारीवाल (25 ) निवासी विवेकानन्द कालोनी निवासी मुलथान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तीनों मृतक दोस्त थे और मुलथान से बाइक पर सवार होकर भाटी बडोदिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और डायल 100 का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम आज होगा।

You missed

error: Content is protected !!