• Wed. Sep 16th, 2026

देवास में बायपास पर हादसा, 3 युवकों की मौत

BySurendra Jain

Jun 26, 2017

देवास। इंदौर-भोपाल बायपास पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों ही युवक देवास शहर में बालगढ़ स्थित बैरवा की चाल के निवासी थे। हादसा रात करीब 11.30 बजे का है।

मृत युवकों की पहचान हेमंत पिता मांगीलाल जाटवा, प्रदीप पिता हरीशंकर बैरवा और चंदन उर्फ अभिषेक पिता सुरेश चंद्रावत के रूप में की गई है। तीनो ही मारूती कार में सवार थे। बायपास स्थित शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि तीनों ही युवक कार में  ही फंसे रह गए, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगिरों की मदद से इन्हें कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

error: Content is protected !!