टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले के फुटेर गांव में सोमवार सुबह एक ओर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक सुत्रों के अनुसार उक्त किसान पर 40 हजार रूपए का कर्ज था, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल कर्ज के कारण आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं की है।
मृत किसान का नाम बोरेलाल अहिरवार है। घटना सोमवार सुबह की है, जिले के खरगपुर थाना क्षेत्र के फुटेर गांव में रहने वाले किसान बोरेलाल का शव उसके खेत स्थित पेड़ पर लटका मिला।
