• Sat. Oct 31st, 2026

ग्राम बंजली में नवीन जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण के लिए 7.920 हेक्टेयर भूमि आवंटित

BySurendra Jain

Oct 31, 2026

खबर पक्की, 31 अक्टूम्बर, रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा आदेश करते हुए ग्राम बंजली में नवीन जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण के लिए जिला नजूल भूमि निर्वर्तन समिति के निर्णय पर तहसील रतलाम शहर ग्राम बंजली स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 346 रकबा 3.170 हेक्टेयर मद (खदान पत्थर), सर्वे क्रमांक 350 रकबा 1.300 हेक्टेयर मद (शासकीय) एवं सर्वे क्रमांक 320/1/1/1 रकबा 11.890 हेक्टेयर मद (शासकीय) में से रकबा 3.450 हेक्टेयर कुल रकबा 7.920 हेक्टेयर भूमि नवीन जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण प्रयोजन हेतु भू-राजस्व संहिता की धारा-237 के प्रावधान के तहत वर्तमान प्रयोजन से कम कर “म०प्र० शासन विधी एवं विधायी कार्य विभाग को आवंटित करते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया है कि आवंटित भूमि का सीमांकन कर आधिपत्य संबंधित विभाग को सौंपने तथा राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां शीघ्र दर्ज करे।

29 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायधीश, रतलाम द्वारा आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण तहसीलदार रतलाम शहर, राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में किया गया।

Related Post

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी
3 करोड़ रुपये की लागत से जून 2027 तक तैयार होगा फायर स्टेशन : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने पलसोड़ा में निर्माणाधीन फायर स्टेशन और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यों का किया अवलोकन
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर, आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित

You missed

error: Content is protected !!