खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने टीडीएस मशीन से स्वयं उपचारित पानी की जांच की। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीडीएस की जांच करना भी महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन लगभग 12 एमएलडी पानी निकलता है। भविष्य में इस उपचारित पानी का उपयोग तालाबों को भरने में किया जाएगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कलेक्टर को क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी
