नईदिल्ली। मध्यप्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री और दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा को चुनाव आयोग ने झटका दे दिया है। नरोत्तम मिश्रा को पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग ने दोषी करार देते हुए 3 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका साफ मतलब है कि मिश्रा 2018 का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
चुनाव आयोग का यह फैसला शनिवार सुबह आया है। प्रकरण 2008 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है, मामले की चुनाव आयोग में कई दौर की सुनवाई चली। नरोत्तम मिश्रा ने इस प्रकरण में हाइकोर्ट में भी अपील की थी लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई थी। हालांकि अब मीडियाकर्मियों को मिश्रा ने बताया है कि वे फैसले के खिलाफ दोबारा से हाइकोर्ट में रिव्यू अपील दायर करेंगे। ज्ञात हो कि नरोत्तम मिश्रा प्रदेश सरकार का बड़ा चेहरा है और फिलहाल सरकार में उनकी पोजिशन नंबर=2 है।
