रतलाम/ कांग्रेस से निष्काशित नेता युसूफ कड़पा को मिली जमानत जावरा के कुंदन कुटीर मामले में वायरल हुए विवादित वीडियो बनाने के आरोपी पूर्व नपा अध्यक्ष एवं निष्कासित कांग्रेस नेता युसुफ कड़पा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहा उन्हें जमानत मिल गई है।
युसूफ कड़पा को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सुबह करीब 11बजे के लगभग गिरफ्तार कर दोपहर में उन्हें प्रथम श्रेणी न्यायाधीश राकेश कुमार पाटीदार की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कड़पा के अभिभाषक ने जमानत याचिका पेश की। जमानत याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कड़पा को पचास हजार रूपए की जमानत एवं पचास हजार रूपए का बंध पत्र भरवाकर रिहा करने के आदेश दे दिए गए। इस मामले में वीडियों बनाने और वायरल करने के आरोपी आरती, दिनेश एवं राहुल की जमानत पहले ही हो चुकी है।
