• Sat. Aug 15th, 2026

सिंधिया को गुना और शैलेंद्र पटेल को विदिशा सीट से टिकट

BySurendra Jain

Apr 12, 2019

भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम एक और सूची जारी कर दी। इसमें मध्‍यप्रदेश की तीन सीटों के लिए उम्‍मीदवार के नाम घो‍षित किए गए हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने वरिष्‍ठ नेता और सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से अपना उम्‍मीदवार बनाया है जबकि शैलेंद्र पटेल को विदिशा संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है।

राजगढ़ सीट से मोना सुस्‍तानी को पार्टी ने अपना प्रत्‍याशी बनाया है। कांग्रेस ने अभी इंदौर सहित कुछ अन्‍य सीटों पर अपने उम्‍मीदघार घोषित नहीं किए हैं।

You missed

error: Content is protected !!