रतलाम। मोतीनगर में शुक्रवार की रात्रि सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर को निशाना बनाते हुए घर में सोने के आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गये।
दीनदयाल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर में परिवार बाहर गया हुआ था और चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखा सामान सोने के टाप्स व नगदी सहित 30 हजार का सामान चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर आभूषण सहित नगदी चुरा ले गए
