• Wed. Sep 30th, 2026

रात में प्रेगनेंसी सुबह बच्चे की डिलीवरी

BySurendra Jain

Apr 12, 2019
 खबर पक्की: 12 अप्रैल। नई दिल्ली,हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर मेडिकल साइंस भी यकीन नहीं कर पा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला रात में ही गर्भवती हुई और अगली सुबह उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
रह गए न हैरान? दरअसल, ये पूरा मामला ब्रिटेन का है। यहां 19 वर्षीय लड़की जब सोकर उठी तो अचानक उसका बेबी बंप निकल आया और 45 मिनट के अंदर ही उसका बच्चा भी पैदा हो गया।
लड़की का नाम एम्मलुइस लेगेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की जब सोने गई तो सबकुछ नॉर्मल था लेकिन सुबह उठी उसे बेबी बंप दिखा तो वह हैरान हो गई।
उसने तुरंत अपनी मां और बहन को ये बात बताई। लेगेट को उसके घरवाले तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन रास्ते में कार में ही लेगेट ने बच्चे को जन्म दे दिया।
लेगेट भी नहीं जानती कि आखिर उनके साथ अचानक ऐसा कैसे हुआ। लेगेट को कुछ महीनों से पीरियड्स नहीं आ रहे थे। लेगेट ने सोचा की कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने के कारण पीरियड्स नहीं आ रहे।
हैरानी की बात ये थी कि लेगेट को प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी ऐसे सिम्टम्स नहीं आए जिससे उन्हें लगे कि वो प्रेगनेंट हैं। इसीलिए लेगेट ने कभी भी प्रेगनेंसी टेस्ट भी नहीं करवाया।
डॉक्टर्स ने इस मामले के बारे में बताया कि लेगेट का बेबी बंप इसीलिए नहीं आया क्योंकि बेबी लोअर बैक में पल रहा था। हालांकि डॉक्टर्स ने इसे बहुत कॉमन बताया है और कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ है।

You missed

error: Content is protected !!