खबर पक्की : 4 अप्रैल नामली, अन्नदाताओं की चार माह की मेहनत के बाद गेंहू को लेकर अनाज मंडी में बेचने जाता है तो गेंहू का भाव सही नही मिलने से गुरुवार को किसानों द्वारा नामली अनाज उपमंडी में हंगामा किया गया व हंगामें के बढ़ने की सूचना पर कलेक्टर रूचिका चौहान ने नामली तहसीलदार को मंडी में पहुचाया गया सूचना पर रतलाम कर्षि मंडी सचिव भी मौके पर पहुच गए सचिव एम एल बारसे ने व्यापारियों व किसानों को बैठकर समझाया गया व किसानों की समस्या जानने की कोशीश की गई किसानों के अनुसार उन्हें गेंहू के दाम 1550 से 1750 तक ही मिल रहे है जबकि 1840 गेंहू का समर्थन मूल्य है समर्थन मूल्य से कम दाम से किसान भड़क गए गेंहू की नीलामी डबल की गई मगर व्यापारी नदारतद होने से गेंहू के सही दाम नही मिल पाए जिससे किसान अपनी उपज नही बेच पाए व मंडी से गेहूं लेकर किसान अपने घर ले गए मगर कुछ किसान मजबूरी में कम दाम पर भी गेंहू बेच कर गए वही मंडी सचिव द्वारा भी उपज का दाम सही नही मिलने की बात मानी गई व शुक्रवार को रतलाम ग्रामीण एस डी एम शिराली जैन के सामने ही मंडी की नीलामी करवाने की बात बताई गई।
