खबर पक्की : रतलाम। गत वर्ष जून में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 13 अपात्र लोगों के नाम जोड़कर उनके खातों में राशि डालने का मामला उजागर हुआ था जिसमें 13 लाख के लगभग घोटाला सामने आया था। मामले में पूर्व में भी तीन व्यक्ति गिरफ्तार हो चुके है। स्टेशन रोड़ पुलिस ने गुरुवार को निगम इंजीनियर सुभाष पंडित और महेन्द्र जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। दोनों ही कर्मचारियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
