• Thu. Aug 13th, 2026

गेहूं के खेत में  लगी आग फायर लारी जली ,चालक जख्मी

BySurendra Jain

Apr 4, 2019
 रतलाम,आलोट/आलोट तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम हिसामपुर में गेहूं की खेत में लग गयी।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप हो गया।आग बुझाने पहुची फायरब्रिगेड की गाड़ी भी जल गयी लेकीन ड्रायवर जख्मी हो गया है।
 मिली जानकारी के अनुसार आग ने देखते ही देखते आसपास के हरे भरे गेहूं की खड़ी फसलों को भी चपेट मे ले लिया गेहूं जलकर हुए खाक
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद आलोट कि फायरब्रिगेट गाडी पहुंच गयी।
 लेकीन नगर परिषद कि फायरब्रिगेट भी जल गयी। फायर ब्रिगेड चालक शाहीद पिता शराफत अली जख्मी हो गया जिसे गांव वालों की मदद से शासकीय चिकित्सालय आलोट लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। शाहिद ने बताया कि फायर ब्रिगेड का सेल्फ अचानक चालू नहीं हुआ जिसके कारण आग की लपट में आने से फायर ब्रिगेड भी जल गई माई गांव वालों ने बताया कि आग लगने का कारण विद्युत तार के शॉर्ट सर्किट के कारण सारी फसल जलकर हुई खाक मौके पर आसपास क्षेत्र के ताल जावरा रोड की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी। घटना मे हिसामपुर निपानिया तीनों गांव के लगभग 500 बीघा गेहूं जलकर होने के समाचार मील रहे है।घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन व विधायक मनोज चावला भी मौके पर पहुच गये।

You missed

error: Content is protected !!