• Thu. Aug 13th, 2026

महू में सेना की रेंज में मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत

BySurendra Jain

Apr 4, 2019

महू। बेरछा हेमा रेंज में अभ्यास के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई और करीब 20 जवान घायल हो गए। घायलों की संख्‍या की अाधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। कुछ खबरों में घायलों की संख्‍या पांच बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेरछा फायरिंग रेंज में दोपहर युद्ध कौशल अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फट गया। बताया जाता है कि दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे में करीब 20 जवान घायल बताए जाते हैं। कुछ को दिल्ली भी ले जाया जा रहा है। करीब पांच जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार विस्‍फोट के बाद मौके पर आग भी लग गई। घास वाला क्षेत्र होने से आग ने घास को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सेना के अधिकारियों ने अभी इस घटना पर अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

You missed

error: Content is protected !!