खबर पक्की : 4 अप्रैल नई दिल्ली आपातकाल के वक़्त अखबारों और दूरदर्शन पर ताले लगाने वाली कांग्रेस फिर से आपातकाल के हालत पैदा करना चाहती है लेकिन मैं मीडिया को विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।भाजपा प्रेस की स्वतंत्रता की पक्षधर है।
मैं अभी भी राहुल गाँधी से अपील करूंगा कि वो इस पर आत्मचिंतन करें। बीजेपी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह के इस ट्वीट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने लिखाः ‘अमित शाह का प्रेस की आजादी के बारे में बात करना उसी तरह है जैसे कोई सांप Tedx पर बताए कि उसका अपना जहर कितना जहरीला है…’ कुणाल कामरा ने इस बात बहुत ही तीखा तंज कसा है। कॉमेडियन कुणाल कामरा मुंबई बेस्ड कॉमेडियन है और उनका पॉलिटिकल-कॉमेडी पॉडकास्ट ‘स्टैंड अप या कुणाल’ काफी पॉपुलर रहा है. कुणाल ने आठ साल तक विज्ञापन जगत में काम करने के बाद 2013 में स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत की थी।
