• Thu. Aug 13th, 2026

प्रतापगढ़ जिले का नारकोटिक्स एसपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Apr 4, 2019
खबर पक्की: 4 अप्रैल  जयपुर,  नारकोटिक्स एस पी सुधीर यादव जो कि प्रतापगढ़ में पदस्थ थे को कोटा एसीबी ने करप्शन मामले में अरेस्ट किया है।
 एक हेड कांस्टेबल भी  इस मामले में अरेस्ट हुआ है, साथ ही दो अन्य 2 भी  NDPS एक्ट में गिरफ्तार  हुए हैं।,  anti corruption branch राजस्थान की रडार पर थे सभी। मादक पदार्थ तस्करों से थी मिलीभगत, सहीराम प्रकरण से भी जुड़े है मामले के तार।
 कोटा एसीबी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी सुधीर यादव के घर चित्तौड़गढ़  से भी मादक पदार्थ मिला है। हेड कांस्टेबल के यहाँ से 25 बाटल ब्लेंडरस प्राईड व इंस्पेक्टर भानुप्रताप से लाखो रुपये नगदी तथा निम्बाहेडा़ में अफीम मुखिया छगन जाटव  के घर से भारी मात्रा में अफीम व नगदी जब्त की है।  एसीबी टीम द्वारा लगभग 136 किलो अफिम , 3 पिस्टल व नगदी पकड़ने की सुचना है।

You missed

error: Content is protected !!