नई दिल्ली। कांग्रेस आध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। इस बार राहुल गांधी केरल की वायनाड और यूपी की अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी ने दो किमी लंबा रोड शो किया। राहुल गांधी के साथ रोड शो में बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। रोड शो के जरिए राहुल गांधी ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के रोड शो को देखते हुए भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ स्वागत के लिए वायनाड में जुटी रही। बाता दें कि इससे पहले राहुल गांदी को बायनाड में रोड शो करने की इजाजत नहीं मिली थी, लेकिन बाद में सरकार ने उन्हें रोड शो की अनुमति दे दी।
रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस (RSS) पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और आरएसएस मिलकर दक्षिण भारत के लोगों के खिलाफ काम कर रहे हैं। मैं यहां इसलिए आया हूं ताकि लोगों को संदेश दे सकूं कि देश उनके साथ खड़ा है। इससे पहले राहुल गांधी के वायनाड से नामांकन भरने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के समर्थन की बजह से 15 साल तक राहुल गांधी ने सत्ता में रहने का आनंद लिया, लेकिन अब वह कहीं और से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। यह अमेठी का अपमान है और यहां के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वायनाड सीट से राहुल गांधी ने भरा पर्चा, प्रियंका के साथ रोड शो में दिखाया दम
