• Sat. Aug 1st, 2026

गो वंश वध के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही थी तलाश

BySurendra Jain

Jun 24, 2017

रतलाम। रतलाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरवन के पास शनिवार सुबह एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। इस युवक और उसके 3 साथियों के खिलाफ शुक्रवार को ही पुलिस ने गो-वंश वध का प्रकरण दर्ज किया था और पुलिस उसे तलाश रही थी। प्रकरण की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक गलत काम करने पर परिवार के लोगों ने उस पर दबाव बनाया था।

मृतक का नाम प्रभु भाभर निवासी ग्राम कोदरण है। प्रभु और उसके साथी जीवणा भाभर, सोहन पिता भावजी भाभर और पुनिया चारेल निवासी वरलीपाड़ा शुक्रवार को कोदरण गांव से कुछ दूरी पर गोवंश का वध कर रहे थे, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने गो वंश का मांस जब्त कर चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। बेड़दा चौकी प्रभारी महेश शुक्ला के अनुसार आरोपी प्रभु को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

You missed

error: Content is protected !!