• Fri. Jul 31st, 2026

– कोच में रिजर्वेशन कराकर बैठते और मौका पाते ही गायब कर देते थे सहयात्री का सामान

BySurendra Jain

Jun 23, 2017
  • रतलाम। रतलाम जीआरपी ने एक्सप्रेस ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में चोरी करने वाले बिहार के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में 6 सदस्य है, सभी ट्रेनों में बकायादा रिजर्वेशन कराकर चलते थे और मौका मिलते ही अपने सहयात्रियों का सामान चुराकर एक दूसरे की मदद से उसे ट्रेन से नदारद भी कर देते थे।
  • जीआरपी रतलाम के प्रभारी अभिषेक गौतम के अनुसार आरोपियों के नाम शशिकांत मिश्रा निवासी बैगुसराय, सुनील सिंह बैगुसराय, शिवानंद ठाकुर निवासी बैगुसराय, नवीन कुमार पटना और संजीत कुमार निवासी बैगुसराय है। सभी 6 आरोपियों ने रतलाम में 4, श्यामगढ़ में एक और अहमदाबाद में भी एक वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक टेबलेट, एक सोने की चेन, 2 जोड़ी कान के टाप्स और 8 जोड़ी चांदी की बिछिया जब्त की है। ये लोग पटना से अहमदाबाद के बीच सक्रिय रहते थे। ट्रेनों में अपने मूल नामों से रिजर्वेशन कराते थे। इनके साथी आसपास के ही कोच में मौजूद रहते थे। जैसे ही दांव लगता सहयात्री का सामान गायब कर अपने साथी के पास दूसरे कोच में पहुंचा देते और खुद अनजान बनकर बैठे रहते थे। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से 153 कन्फर्म टिकिट भी मिले है। सभी टिकिट रात की गाड़ियों के है।
error: Content is protected !!