• Wed. Aug 12th, 2026

किसान की शिकायत और कलेक्टर का तुरंत एक्शन,  गदगद हो गया किसान कहने लगा काश सब कलेक्टर आपके  जैसे हो

BySurendra Jain

Apr 1, 2019
खबर पक्की: रतलाम 1 अप्रैल, आज ग्राम कलोरी खुर्द के किसान पवन जाट ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए ग्राम कलोरी खुर्द को धराड़ खरीदी केंद्र आवंटित होने पर कलेक्टर मैडम को शिकायत की कि हमेशा कलोरी खुर्द की खरीदी ग्राम नामली में होती है जो कि कलोरी खुर्द से 3 किलोमीटर दूर है लेकिन इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए धराड़ केंद्र आवंटित हुआ है जो कलोरी खुर्द से लगभग 30 किलोमीटर पड़ता है इस शिकायत को करते हुए उसने किसानों की समस्या बताई और सरकार को बुरा भला कहना शुरू किया पर कलेक्टर ने तुरंत मंडी प्रशासन से जानकारी ली और उसके बाद कलोरी खुर्द का सेंटर धराड़ से हटाकर नामली कर दिया इस पूरी प्रक्रिया में आधा घंटा भी नहीं लगा इस पर कलोरी खुर्द के किसान पवन जाट ने कलेक्टर मैडम का धन्यवाद अदा करते हुए गांव के सब किसानों की तरफ से धन्यवाद दिया कि उन्होंने किसानों का अनावश्यक खर्च होने से बचा लिया उसने कहा कि काश सब कलेक्टर आपके जैसे हो तो कोई समस्या ही ना हो इस पर कलेक्टर ने कहा कि इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं आपकी समस्या है और उसका हल मेरे पास है तो इसे हल करना मेरा कर्तव्य है।
error: Content is protected !!