• Wed. Sep 30th, 2026

पार्किंग का चार्ज दुगना वसूलने पर शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने पार्किंग ठेकेदार को जारी किया नोटिस

BySurendra Jain

Apr 1, 2019
 खबर पक्की :  रतलाम 1 अप्रैल आज दोपहर में कलेक्ट्रेट गए मनीष पुरोहित से कलेक्ट्रेट पार्किंग के ठेकेदार द्वारा उनकी motorcycle MP 43 number 52 83 पार्किंग में रखने पर निर्धारित शुल्क ₹5 की जगह ₹10 वसूलने पर कलेक्टर महोदय को वसूली पर्ची दिखाई गई इस पर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा नाजिर महेश शर्मा से पार्किंग शुल्क की दरों  के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि टू व्हीलर पार्किंग का शुल्क ₹5 है इस पर कलेक्टर द्वारा तुरंत शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । और शिकायतकर्ता को कहा की जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!