खबर पक्की: आज विधायक चेतन्य कश्यप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिस तरह कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर है कह कर चौकीदार शब्द की महिमा और चौकीदारों की इज्जत को खराब किया है वह बहुत ही हल्के स्तर की राजनीति है जब के देश में हर व्यक्ति जो देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है वह देश का चौकीदार है जो देश की सेवा में लगा हुआ है उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इस अभियान को जवाब देने के लिए कल देशभर में एक साथ पांच सौ जगह पर बड़ी स्क्रीन लगा कर भाजपा का मैं भी चौकीदार अभियान की शुरुआत नरेंद्र मोदी करेंगे यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है चुनिंदा जगह पर जनता के लोगों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बात करेंगे और चौकीदार शब्द की महिमा और चौकीदार क्या होता है इसकी विवेचना करेंगे।
