• Mon. Sep 28th, 2026

जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य : कलेक्टर

BySurendra Jain

Sep 28, 2026

खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुशंसा के आधार पर जिले के पिपलौदा, आलोट एवं रतलाम विकासखंड के 25 पुराने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवनों को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है। उक्त विद्यालय भवनों का उपयोग अब शैक्षणिक कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।
जीर्ण-शीर्ण घोषित विद्यालय भवनों में विकासखंड पिपलौदा के प्रा.वि. हतनारा, प्रा.वि. पंचेवा, प्रा.वि. खेड़ावदा एवं प्रा.वि. छोटीनाल शामिल हैं। विकासखंड आलोट के प्रा.वि. पिपलियापीथा एवं एकीकृत मा.वि. बामनखेड़ी को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है।
विकासखंड रतलाम में प्रा.वि. चिकलिया क्र.-1, ई.जी.एस. हरिजन बस्ती पंचेड़, प्रा.वि. कलोलीखुर्द, प्रा.वि. भटूनी, हाईस्कूल सेमलिया, प्रा.वि. सज्जनपाड़ा, मा.वि. धतुरिया, यू.ई.जी.एस. गुजरपाड़ा, प्रा.वि. कालूखेड़ी, प्रा.वि. सरवड़, प्रा.वि. कुड़ीपाड़ा, प्रा.वि. झरखेड़ी, प्रा.वि. लालगुवाड़ी, एकीकृत मा.वि. बोरवाना, प्रा.वि. जवाहर नगर, हाईस्कूल प्रीतमनगर, प्रा.वि. बीड़पाड़ा, शा.प्रा.वि. नई आबादी पंचेड़ तथा शा. प्रोन्नत प्रा.वि. चन्दोडिया के भवन शामिल हैं। कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देशानुसार जीर्ण-शीर्ण घोषित इन भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी।

error: Content is protected !!