• Mon. Sep 28th, 2026

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की जांच, मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया

BySurendra Jain

Sep 28, 2026

खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, महाविद्यालय रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से आयोजित शिविर में 168 छात्राओं एवं 25 प्राध्यापकों की स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्य अतिथि रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने कहा कि मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय ओहरी ने छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, रक्तचाप, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दी गईं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, संचालक हेमंत मूणत, सुलोचना शर्मा, अशोक जैन ‘लालाÓ, डॉ. स्वलेहा खान उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी के मार्गदर्शन में डॉ. माणिक डांगे, डॉ. मधु गुप्ता एवं डॉ. स्वर्णलता नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिविर में जिला चिकित्सालय की अलिसा डेन, पुष्पा पांचाल, पुष्पा दडिंग, राकेश बड़बकुल, विनोद गहलोत, दर्पण त्रिवेदी एवं वैभव त्रिवेदी तथा महाविद्यालय के डॉ. सुनीता श्रीमाल, डॉ. मीना सिसोदिया, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. सुरेश चौहान, डॉ. वीएस बामनिया, डॉ. कुलदीप पाटीदार, डॉ. रितिका श्रीवास्तव एवं डॉ. वंदना नामदेव सहित छात्राएं व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. रोशनी रावत ने किया तथा आभार डॉ. अमृतलाल परमार ने माना।

error: Content is protected !!