• Tue. Sep 29th, 2026

MP पुलिस के SI ने राजस्थान पुलिस के जवान पर चलाई गोली, सस्पेंड

BySurendra Jain

Mar 30, 2019

रतलाम/नीमच। फरार ओरापी को पकड़ने राजस्थान गई मध्य प्रदेश के पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने राजस्थान पुलिस के एक जवान पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली जवान के पैर में लगी। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलव रहा है। गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम वीरेंद्र बंधवाल है। घटना की जानकारी लगते ही रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं राजस्थान पुलिस भी इस मामले में एसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

ये है पूरा मामला

बता दें रतलाम से सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंधवाल की अगुवाई में एक टीम फरार आरोपी की तलाश के लिए राजस्थान के उदयपुर गई थी। यहां के सूरजपुर थाने में मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने आने की जानकारी दी थी। सब इंस्पेक्टर के साथ पुलिस की पूरी टीम स्थानीय होटल में ठहरी थी। रात साढ़े बारह बजे के आसपास टीम को होटल में छोड़कर एसआई किसी के साथ कार में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर की कार को रोकने पर उसमें सवार एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर विरेंद्र बंदवाल ने पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में एक गोली कांस्टेबल हंसराज के पैर में लगी, घटना के बाद एमपी पुलिस के ही उदयपुर में ठहरे एक अन्य सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर उनके जाप्ते पर लुटेरे द्वारा फायरिंग करने की जानकारी देकर गुमराह किया।

कंट्रोल रूम में गोगुंदा पुलिस को बताया तो फायरिंग की हकीकत सामने आई। उदयपुर पुलिस ने तड़के एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल व उसके साथ कार में रहे दीप अग्रवाल को हिरासत में लिया है, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। इधर घायल कांस्टेबल के अभी गोली पैर में ही फंसी हुई है, जिसे ऑपरेशन कर निकाला जाएगा।

error: Content is protected !!