• Mon. Sep 28th, 2026

मकान में लगीे आग, राशन व अन्य सामान जलकर खाक

BySurendra Jain

Mar 30, 2019

रतलाम। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नामली नगर में स्टेशन रोड़ स्थित नई आबादी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास प्रधानमंत्री आवास में बने एक मकान में आग लग गई जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची आर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मकान में ताला लगा हुआ था पुलिस ने मकान का चद्दर हटाकर आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि मकान किस व्यक्ति का है और मकान में कैसे आग लगी और कितना नुकसान हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!