• Thu. Aug 13th, 2026

बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में विस्फोट, जांच जारी

BySurendra Jain

Mar 30, 2019

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर के पुलवामा में CRPF काफिले पर हुए आतंकी हमले के एक महीने बाद एक और बड़ी घटना हुई है। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक बार फिर CRPF काफिले के पास एक सेंट्रो कार में धमाका हुआ है। यह धमाका एक सेंट्रो कार में हुआ है और इसमें 5 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के निकट सीरिया सीआरपीएफ के काफिले के पीछे चल रही एक सेंट्रो कार में रहस्यमय परिस्थितियों में विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त यह कार सीआरपीएफ वाहन के पास ही चल रही थी और इसने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को टक्कर भी मारी थी। इस धमाके में सीआरपीएफ के वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कार में हुआ धमाका जबरदस्त था और इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 5 लोगों के मारे जाने की सूचना है वहीं कार में सवार ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। शुरुआत दावों के अनुसार कार में धमाका उसमें लगे गैस सिलेंडर में हुआ है।

घटना के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!