नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने के भाव (gold rate) में बड़ी गिरावट आ गई, वहीं दूसरी और चांदी के भाव (silver rate) में भी तेज गिरावट रही। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी भी 590 रुपए के नुकसान के साथ 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच सुस्त घरेलू मांग का होना था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
हालांकि कमजोर घरेलू मांग के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपए की गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।
