• Thu. Aug 13th, 2026

गांधीनगर से अमित शाह ने दाखिल किया नामांकन, राजनाथ-जेटली रहे मौजूद

BySurendra Jain

Mar 30, 2019

अहमदाबाद। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोड शो के बाद गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा अध्‍यक्ष रामविलास पासवान जैसे बड़े नेता मौजूद रहे।

गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दाखिल किया नामांकन।
– अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह, अरूण जेटली भी रहे मौजूद।

– भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चार किमी लंबा रोड शो खत्म हो गया है।
– गांधीनगर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।
– रथ पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

– जगह-जगह पर कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष पर फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं।
– भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो शुरू।

You missed

error: Content is protected !!