• Mon. Sep 28th, 2026

ग्वालियर से इंदौर आ रही बस पलटी, 15 यात्री घायल

BySurendra Jain

Mar 26, 2019

देवास। ग्वालियर से इंदौर जा रही बस देवास के रसूलपुर बायपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 यात्रियों को चोट आई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ। हादसा सुबह सवा सात बजे हुआ। जब ग्वालियर से इंदौर की तरफ आ रही बस तेज रफ्तार की वजह से पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बाल-बाल बचे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि पलटने की वजह से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में मुसाफिरों को इंदौर पहुंचने में परेशानी हो रही है।

You missed

error: Content is protected !!