• Mon. Sep 28th, 2026

गुजरात के भाजपा मंत्री का बयान- राहुल गांधी को जहर पिलाओ चुनाव तक बचे तो मानेंगे शंकर का अवतार

BySurendra Jain

Mar 26, 2019
खबर पक्की: नई दिल्ली,गुजरात की रूपाणी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करने की कोशिश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जहर पिलाने का सुझाव दिया।
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक खेमों से अटपटे बयानों और बिगड़े बोल का दौर शुरू हो चुका है। मोदी के प्रचारकों को थप्पड़ मारने संबंधी बयान के बाद अब गुजरात की रूपाणी सरकार के मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने राहुल गांधी को ज़हर पिलाने का सुझाव देकर कांग्रेस पर पलटवार करने की कोशिश की।
रूपाणी सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उटपटांग बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 500 ग्राम जहर पिलाओ अगर चुनाव तक बच गए तो उनको शंकर का अवतार मानेंगे।

You missed

error: Content is protected !!