खबर पक्की: रतलाम, डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान रतलाम का राजाराम मोहनराय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कलकत्ता में ‘सेंट्रल बुक स्कीम मध्यप्रदेश’ के अंतर्गत चयन हुआ इसके तहत संस्थान को पुस्तको का पहला अलॉटमेंट प्राप्त हुआ । संस्थान की इस सफलता पर डॉ. चंदनीवला ने संस्थान एवम रतलाम के लिए उपलब्धि कहते हुए अनेकशः बधाईयां दी ।प्रोफ़ेसर रतन चौहान ने सहित्यकी महती आवश्यकता कहते हुए बधाई दी ।डॉ .सुलोचनाशर्मा ने अप्रतिम उपलब्धि कहते हुए हर्ष व्यक्त किया ।सिदिक रतलामी ने संस्थान की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान इसी प्रकार सफलता के सोपान चढ़े ।अब्दुल सलाम खोखर ने कहा यह बड़े गौरव की बात है कि संस्थान का चयन हमारा गौरव है । आशीष दशोत्तर ने मेडम तिवारी की लगन मेहनत की सराहना करते हुए बधाई दी ।लक्षमण पाठक ने साहित्य के प्रति समर्पण मिसाल कहते हुए बधाई दी । श्रीमती निर्मला उपाध्याय ने ह्रदय की गहराइयों से बधाई देते हुए आशीष प्रदान किया ।अशोक कदम ने सच्चा समर्पण भाव कहते हुए आशीर्वाद दिया ।नगर के साहित्यकारों में शिव कुमार। दीक्षित , रामचन्द्र अम्बर , अखिल स्नेही , केके राजावत , रामचन्द अम्बर फेज रतलामी , सातीश जोशी रश्मि उलाध्यय सीमा राठौड़ सहित कीर्ति पंचोली , डीएन पंचोली , डॉ दिनेश तिवारी , राजेश कोठारी ने सभी के स्नेह अशीष से ये सफलता प्राप्त हुई कहते हुए हर्ष व्यक्त किया ।
