• Fri. Jul 31st, 2026

17 दिन में 27 किसानों की आत्महत्या, कमलनाथ का ट्विट-बर्खास्त कर दो राज्य सरकार

BySurendra Jain

Jun 23, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 17 दिनों में अलग-अलग जिलों में 27 किसानों की अकाल मौत हो चुकी है। कांग्रेस इन मौतों को कर्ज के कारण हुई आत्महत्या बता रही है जबकि राज्य सरकार की दलील है कि किसानों की मौत का कारण केवल कर्ज नहीं है, ओर भी दूसरे कारण है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने प्रदेश में बढ़े किसान आत्महत्या के मामलों के बाद शुक्रवार सुबह ट्विट किया, उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश की सरकार को अब बर्खास्त कर देना चाहिए। मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की नौबत आ गई है। राज्य सरकार से मानव अधिकार आयोग ने भी किसानों की आत्महत्या पर जवाब तलब किया था। सरकार की ओर से सीआईडी ने जो जवाब भेजा है उसमें उल्लेख किया गया है कि ज्यादातर किसानों ने पारिवारिक कलह और अन्य दूसरे कारणों से आत्महत्या की है।

error: Content is protected !!