• Tue. Sep 15th, 2026

मप्र में फिर दो किसानों ने की आत्महत्या

BySurendra Jain

Jun 22, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरूवार को भी कर्ज और दस्तावेजों में गढ़बढ़ी की वजह से दो किसानों ने आत्महत्या कर ली।

पहला मामला, छिंदवाड़ा जिले के परासिया गांव का है। इस गांव के किसान श्यामकुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। श्यामकुमार पर बैंक और बिजली कंपनी का करीब 3 लाख रूपया बकाया था। दूसरी घटना होशंगाबाद जिले के गुराड़िया गांव की है। इस गांव के किसान शत्रुघ्न मीणा ने भी आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में होशंगाबाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। शत्रुघ्न जमीन के दस्तावेजों में गढ़बढ़ी के कारण तनाव में था।

error: Content is protected !!