• Wed. Sep 30th, 2026

देशी-विदेशी शराब दुकानों का नवीनीकरण 16 मार्च तक

BySurendra Jain

Mar 15, 2019

खबर पक्की : रतलाम। जिले की 99 देशी- विदेशी शराब दुकानों के लिए 20 प्रतिशत राशि बढ़ाकर टेंडर 16 मार्च तक लिए जाएंगे। जो लाइसेंसी पिछले वर्ष अपनी दुकान चला रहे थे वे 20 प्रतिशत बढ़ाकर टेंडर आवेदन दे सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला जिला सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी ने बताया कि जिले की 73 देशी व 26 विदेशी शराब दुकानों के लिए 16 मार्च तक टेंडर आवेदन 20 प्रतिशत राशि बढ़ाकर लिए जाएंगे।
जिले की उक्त दुकाने गत वर्ष 138 करोड़ के लगभग राशि की लागत से चल रही थी। इस बार 165 करोड़ के लगभग राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। श्री सोनी ने बताया कि अभी तक 60 प्रतिशत दुकानों के टेंडर आ चुके हैं। जो दुकानें शेष रह जाएगी उसके लिए शासन द्वारा अगली दिनांक तय की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!