रतलाम/ जिला अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को संपन्न हुए। 16 मार्च आज मतगणना की जावेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी अखिलेश क्षोत्रिय ने बताया की 15 मार्च शुक्रवार की सुबह 11बजे मतदान प्रारभ हुआ जो की शाम 5 बजे तक चला जिसमे अभिभाषक ने अपने मतदान का उपयोग किया। जिला अभिभाषक के कुल 648 मतदाताओं में से 595 मतदाताओ ने नए बार हाल मे मतदान किया। मतदान को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में बने नए बार हाल के बाहर चहल-पहल बनी हुई थी।
श्रोत्रिय ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, पुस्तकालय सचिव, व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के लिए 4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी, सचिव के लिए 5 प्रत्याशी, सह सचिव के लिए 4 प्रत्याशी, पुस्तकालय सचिव के लिए 3 प्रत्याशी तथा 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
श्रोत्रिय ने बताया कि निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, का विशेष सहयोग रहा। मतदान कार्यवाही में शैलेंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र पाटीदार, प्रीती सोलंकी, अभिभाषक संघ कर्मचारी जुगल किशोर शर्मा, तुलसी दास बैरागी आदि का विशेष सहयोग रहा।
क्षोत्रिय ने बताया कि आज 16 मार्च को सुबह 9 बजे से अंतिम परिणाम तक मतगणना की जावेगी।
अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा,अशोक शर्मा, प्रवीणभट्ट ,अनिल सारस्वत, रामस्वरूप गुर्जर, अशोक चौहान, अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
