• Wed. Sep 30th, 2026

मूक बधिर बच्चों के सहायतार्थ स्वरांजलि स्कूल के बच्चे देंगे संगीतमय प्रस्तुति, अतिथि होंगे डीआरएम, कलेक्टर,एसपी।

BySurendra Jain

Mar 15, 2019
खबर पक्की:रतलाम, 17 मार्च रविवार को स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल के बच्चे एक नेक काम के लिये संगीत संध्या का आयोजन कर रहे है।स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल की संचालिका संगीता जैन ने बताया की उनके स्कूल के बच्चे पोलोग्राउंड पानी की टँकी के पास स्तिथ मूक बधिर स्कूल के बच्चों के सहायतार्थ एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिसमे बच्चे अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देंगे और प्रत्येक प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति के बाद उपस्तिथ श्रोताओ से मूक बधिर बच्चो की सहायता की अपील करेंगा और जो भी राशि इकठ्ठा होगी वह बच्चों के सहायतार्थ स्कूल प्रबंधन को दे दी जायेगी। स्कूल संचालिका ने शहर की सभी सामजिक संस्थाओं दानदाताओ और संगीत प्रेमी नागरिको से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चो के नेक कार्य के लिये उत्साहवर्धन करे और मूकबधिर बच्चो की सहायता हेतु मुक्त हस्त से दान दे। कार्यक्रम  मूकबधिर स्कूल के हाल में दोफहर 3 बजे से प्रारम्भ होगा कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में मण्डल रेल प्रबन्ध आर एम सुनकर व कलेक्टर रुचिका चौहान,पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी रहेंगे।

You missed

error: Content is protected !!