• Tue. Sep 29th, 2026

वाहनों की चेकिंग के दौरान कार से मिले 5 लाख रुपए

BySurendra Jain

Mar 14, 2019

खबर पक्की : आलोट (राकेश चौहान)। 14 मार्च को तीन बजे लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान एसएसटी एवं एफएसटी टीम द्वारा नागेश्वर-उन्हेल-भोजा खेड़ी फंटा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 43 बीडी 3151 में गोकुल सिंह पिता मान सिंह निवासी नागेश्वर-उन्हेल एवं साथी अजय जैन पिता वर्धमान जैन निवासी नागेश्वर उन्हेंल के कब्जे से 5 लाख रुपए जप्त किए गए। जब तलाशी के दौरान संबंधित के द्वारा मौके पर कोई दस्तावेज व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त राशि को जप्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आलोट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अनुविभागीय अधिकारी आलोट द्वारा न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर उक्त राशि को उपकोष वाले आरोप में जमा कराई गई। मौके पर चंद्र सिंह सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आलोट के साथ कलेक्टर रुचिका चौहान व एसपी गौरव तिवारी मौजूद थे। उक्त प्रकरण जिला नोडल अधिकारी मानक प्रचालन प्रक्रिया एवं नगदी रिलीज समिति रतलाम की सुपुर्दगी में दी गई। उप कोषालय आलोट में जमा करवाई गई।

error: Content is protected !!