• Thu. Aug 13th, 2026

जहरखुरानी कर ट्रक कंटेनर से नई कारें चोरी करने वाले अंतर राज्य चोर गिरोह को रतलाम पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा, चार कार सहित 70 लाख की सामग्री जप्त

BySurendra Jain

Mar 14, 2019

रतलाम/ 27 फरवरी को बिलपांक थाने पर किशोर ट्रांसपोर्ट मारुति गुड़गांव हरियाणा के ट्रक ड्राइवर मोहम्मद फैयाज अहमद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी की 16 17 फरवरी की दरमियानी रात को बिलपांक टोल प्लाजा के पास अपना ट्राला खड़ा कर चाय पी उसके बाद कुछ देर बाद चलाने पर वह बेहोश हो गया। ट्राले में से मारुति कंपनी की अल्टो ब्रेजा कार ट्राले का हॉर्स पावर इंजन एवं 35 हजार नगदी रूपये मश्रुका चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई थी बिल पाक पुलिस ने उक्त मामले में अपराध क्रमांक 78 ऑब्लिक 19 धारा 379 228 में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि उक्त मामले में उक्त मामले में गंभीरता को देखते हुए एक विशेष दल का गठन कीया गया।जिसमे एएसपी डॉ इंद्रजीत सिंह बाकलवार,एसडीओपी मानसिह चौहान,निरी.विनोद सिह बघेल थाना बिलपाक शामिल कीए गये।

वारदात का तरीका
ढाबे पर ड्राइवर द्वारा चाय पीने के दौरान चाय में नशीला पदार्थ मौका देखकर मिला देना
दिनांक 15 फरवरी को मारुति कार से भरा कंटेनर जोकि रोहतक हरियाणा से बेंगलुरू लेकर जा रहा था ट्रक में कुल 7 मारुति कार अलग-अलग मॉडल की थी 16 फरवरी की शाम 4 बजे बिलपाक फंटे पर चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए ड्राइवर रूका वहीं पर पहले से मौजूद आरोपी द्वारा ड्राइवर की चाय में चतुराई पूर्वक बेहोश करने की गोली मिला दी ड्राइवर चाय पी कर वहां से कुछ दूर ही गया नींद आने लगी ट्रक को रोड के किनारे रो कर सो गया आरोपियों द्वारा कार से ट्रक का पीछा कर कंटेनर उनका देख उसके पास जाकर देखा ट्रक ड्राइवर बेहोश हो चुका जिसमें से 2 कार 1 बीजा एक अल्टो निकाल ली वोटर कार्ड लेकर वहां से फरार हो गए ट्रक ड्राइवर में ही सो रहा था जिसे बेहोशी हालत में दलौदा जिला मंदसौर से दूर छोड़ कर चले गए।
मुख्य आरोपी सहित चार और फरार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड वोकल उर्फ अमरजीत निवासी वीपीओ खेरी तहसील खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा का है उसके अन्य चार साथी सोनू उर्फ विनोद, बहादुर धानक, विजय पिता ईश्वर जाट, पवन निवासी गुआ की पुलिस सरगर्मी से तलाश में है।
दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा से दो आरोपियों को टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए। आरोपी मनोज दाहिया पिता मेहताब सिंह दाहिया जाति जाट उम्र 30 साल निवासी शिव मंदिर के पास ग्राम सेहरी तहसील खरखौदा थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा दूसरा आरोपी महेश पिता तुलसीराम चाहर जाति जाट उम्र 33 साल निवासी ग्राम कमोद तहसील चरखी दादरी थाना बोलकला जिला चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
मामले में इनके अन्य 5 साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

जप्त सामग्री

पुलिस ने इनके पास से एक ब्रिजा कार एक अल्टो कार दो क्रियेटा कार एवं ट्रक का हॉर्स पावर कुल कीमत 70 लाख के लगभग व बेहोशी का पदार्थ भी जप्त किया है।

भीलवाड़ा में भी की वारदात
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि 5/6 मार्च के दरमियान इन्होंने भीलवाड़ा में भी वारदात की की है।

यह रहे टीम में शामिल

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बंदे वार, थाना बिलपाक उप निरीक्षक अमित शर्मा, उप निरीक्षक रामजी डूडवे, प्रधान आरक्षक प्रदीप शर्मा, साइबर सेल रतलाम के प्रधान आरक्षक शिवनारायण नामदेव, आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक हिम्मत सिंह, जुझार सिंह, बलराम पाटीदार, एवं बिलपांक थाना के आरक्षक प्रशांत गुजराती, सतीश यादव, लाखन सिंह, माखन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक टीम को दस हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।साथ ही फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्तियों को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा दस-दस हजार रूपये नगद इनाम देने की धोषणा की। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!