• Wed. Aug 12th, 2026

वंदेमातरम गायन का आयोजन, सीएम हुए शामिल, शौर्य स्मारक से निकला पुलिस बैंड मार्च

BySurendra Jain

Mar 1, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में वंदेमातरम गायन भी सियासत का मुद्दा बना। मार्च महीने की पहली तारीख को आज भी इसका आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, कुछ मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

दरअसल पूर्ववर्ती सरकार के समय हर महीने की पहली तारीख को वंदेमातरम गायन का आयोजन होता रहा। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद एक जनवरी को इसका आयोजन नहीं हो सका। इस पर काफी सियासी घमासान मचा था। लेकिन पिछले महीने से नए स्वरुप में इसका आयोजन शुरू हुआ। भोपाल में अरेरा पहाड़ी पर मंत्रालय के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पुलिस बैंड की धुन पर सामूहिक वंदेमातरम् का गायन हुआ। शौर्य स्मारक से पुलिस बैंड राष्ट्रीय गीतों की धुन बजाते हुए वल्लभ पटेल उद्यान पहुंचा।वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ यहां पहुंचे जनसमूह ने राष्ट्रीय गान और राष्ट्रगीत का गायन किया।

error: Content is protected !!