• Tue. Oct 27th, 2026

माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार, ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

BySurendra Jain

Oct 27, 2026

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
यह था मामला
पुलिस के अनुसार, फरियादी बंटी पिता गिरधारीलाल प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी करमदी रोड, रतलाम ने 27 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर ले गए हैं।
चोरी गए सामान में तीन लोहे की ट्रालियां, दो गेती, 10 पावड़े, 10 प्लास्टिक के टब, दो लोहे की तगारियां और रोटावेटर की एक शाफ्ट शामिल थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर थाना माणकचौक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा
चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गया माल बरामद करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की।
ये आरोपी गिरफ्तार

  1. विक्रमनाथ पिता मांगुनाथ, उम्र 29 वर्ष, निवासी करमदी, थाना माणकचौक, रतलाम।
  2. रफीक पिता रऊब शाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी अर्जुननगर, रतलाम।
  3. राहुल पिता रावजी राणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी अर्जुननगर, रतलाम।
    चोरी का सामान और ऑटो रिक्शा जब्त
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे की ट्रालियां, दो गेती, 10 पावड़े, 10 प्लास्टिक के टब, दो लोहे की तगारियां और रोटावेटर की एक शाफ्ट बरामद की है। इसके अलावा एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है।
    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। आरोपियों से अन्य अपराधों में संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
    इनकी रही सराहनीय भूमिका
    कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डावर तथा प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक हेमंत, अविनाश, धीरज, जीवन विश्वकर्मा, हेमराज डामोर, अशरफ खान, संदीप शर्मा, सुरेन्द्र राठौर और महेश मईड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!