• Tue. Oct 27th, 2026

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

BySurendra Jain

Oct 27, 2026

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम। शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट, तोडफ़ोड़ और मोबाइल लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक वेस्पा और दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर जब्त किए गए हैं। हालांकि, लूटा गया मोबाइल अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शराब दुकान में घुसकर की थी मारपीट और लूटपाट
पुलिस के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच की है। फरियादी धर्मेंद्र पिता मोतीलाल जाट, निवासी ग्राम पंथ पिपलाई, इंदौर रोड, उज्जैन ने थाना शिवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन सुशील तिवारी और मैनेजर धर्मेंद्र जाट के साथ गेती के हत्थे, सीमेंट के ब्लॉक, शराब की बोतल और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। दुकान में तोडफ़ोड़ करने के बाद आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने छह आरोपियों को पकड़ा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पान्द्रो के मार्गदर्शन और एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. जय पिता शरदजी खरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाट रोड, मदीना मस्जिद के सामने वाली गली, रतलाम। 2. नानु उर्फ अनिल पिता सोहन देवदा, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर, गौशाला रोड, रतलाम। 3. कार्तिक उर्फ ओमप्रकाश पिता जगदीश मौर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम। 4. पीयूष उर्फ पुष्पेंद्र पिता आंबालाल रोजे, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुभाषनगर, आंगनवाड़ी के पास, दीनदयाल नगर, रतलाम। 5. बल्लू उर्फ प्रताप पिता सोहन सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम। 6. हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता पर्वत कुमार हाड़े, उम्र 24 वर्ष, निवासी रुद्राक्ष, रत्नेश्वर रोड, रतलाम।
    तीन स्कूटर जब्त, मोबाइल की तलाश जारी
    पुलिस ने प्रकरण में वारदात में इस्तेमाल एक वेस्पा कंपनी का स्कूटर और दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा लूटा गया मोबाइल अभी बरामद किया जाना शेष है। वहीं, मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
    पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
    लूट की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह भूरिया, उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान सहित प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा, विजय मंडलोई, विक्रम सिंह घोसरे, हेमंत कुमार लिम्बोदिया, आरक्षक मनीष खराड़ी, रावजी गणावा, नरवर सिंह मईड़ा, जितेंद्र प्रसाद, रमेश सोलंकी, विक्रम सिंह भूरिया, शैतान खडिय़ा, घनश्याम दडि़ंग, महिला आरक्षक रेणु डावर, सावित्री मकवाने, आरक्षक राजेश और चालक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!