भारत के लगातार आक्रामक सैन्य व कूटनीतिक तेवर और चौतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान गुरुवार को झुक गया। पाक पीएम इमरान खान ने पाक संसद के साझा सत्र में एलान किया कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद अज अभिनंदन का भारत में स्वागत होगा। दोपहर बाद विंग कमांडर को वाघा बॉर्डर से अभिनंदन उस वक्त भारत लौटेंगे जब यहा बीटिंग द रिट्रीट चल रही होगी।
