• Thu. Oct 29th, 2026

सीएम कमलनाथ के निर्देश- किसानों की कर्जमाफी के प्रकरण तुरंत मजूर करें

BySurendra Jain

Feb 27, 2019

भोपाल। वल्लभ भवन मंत्रालय में मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस चल रही हैं। कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव एसआर मोहंती समेत कई विभागों के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव और सचिव भी मौजूद हैं। सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्ज माफी के प्रकरण तत्काल मंजूर हो और किसानों को प्रमाण पत्र मिल जाए इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक अभी जारी है।

मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था, कर्जमाफी और अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ योजनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान जय किसान फसल ऋण माफी योजना, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल प्रबंध, प्रोजेक्ट गौ-शाला, स्व-रोजगार योजनाओं की समीक्षा, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, बिजली बिलों को ठीक करने, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी बोर्ड परीक्षाओं जैसी प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तृत चर्चा भी होगी।

You missed

error: Content is protected !!