वायुसेना की सर्जिकल स्टाइक 2.0 के बाद के हालात पर नजर रखने के लिए भारत में उच्च स्तरीय बैठकों को दौर जारी है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन थोड़ी देर में तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। वहीं, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान आज संसद के संयुक्त सत्र में जवाब देंगे। कल संसद में उनके खिलाफ शेम-शेम के नारे लगे थे। इस बीच, अमेरिका, रूस, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम बड़े देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पढ़िए दिनभर की अपडेट्स –
