• Wed. Aug 12th, 2026

खड़े ट्रक से टकराकर पलटी इंदौर-बैतूल बस, 26 यात्री घायल

BySurendra Jain

Feb 27, 2019

बैतूल। इंदौर से बैतूल जा रही एक बस एनएच-47 के चिरापाटला ऊंट घाट पर खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। घटना में बस में सवार 26 लोग घायल हो गए, इनमें से 5 को इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल भेजा गया है।

यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर बहुत लापरवाही से बस चला रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है 3 घायलों की हालत गंभीर है उन्हें सिर में चोट आई है। अभी घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।

घटना के बाद बस में सवार यात्री बुरी तरह घबराकर चीखने लगे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

error: Content is protected !!